कार्यक्रम में आल्हा गायन के साथ तलवारबाजी का प्रदर्शन आल्हा गायक।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। राजभाषा पखवाड़ा तहत उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज में आयोजित बुंदेली लोक संगीत कार्यक्रम में जिले के आल्हा गायकों ने शानदार प्रस्तुति दी। नवरस बुंदेली लोक कला समिति महोबा के कलाकारों ने तलवारबाजी का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता।
प्रयागराज में जिले के आल्हा गायक शरद अनुरागी, जीतेंद्र चौरसिया, राहुल अनुरागी, पवन सेन, योगेंद्र यादव, दुष्यंत बुंदेला आदि ने भुजरियां की लड़ाई, माडोगढ़ की लड़ाई का वीर रस में शानदार वर्णन किया।
हारमोनियम में अमन सोनी, ढोलक पर अमित कुमार और मंजीरा में बलवीर कुमार ने संगत दी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष पूनम कुमार और मुख्य राजभाषा अधिकारी शशिकांत सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया।