महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर आगामी दो दिन तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने बताया कि पशु हानि से बचाव के लिए खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे। पेड़ के नीचे व टिन शेड के नीचे न बांधे। पशुओं को चरने के लिए न छोड़ें। आंधी व बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न छिपे और न अपने मवेशियों को छिपाए। खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें। छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु जैसे टीवी, कूलर या अन्य वस्तुओं को न छुएं। मोबाइल फोन पर बात न करें और जर्जर मकान से दूर रहें। (संवाद)