फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शराब भट्ठी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब, लहन और उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बिच्छू पहाड़िया स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारा। जहां अवैध शराब भट्ठी धधकती मिली। पुलिस ने इस काम में लिप्त मंगल कबूतरा को मौके से गिरफ्तार किया। मौके से 30 लीटर कच्ची शराब व 800 लीटर लहन बरामद हुआ। लहन को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
प्रभारी कोतवाल अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से एक लोहे की टंकी, एक मिट्टी की नाद, पाइप, भट्ठी समेत शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। शराब भट्ठी का भंडाफोड़ करने वाली टीम में एसअाई अश्विनी कुमार मिश्रा, आबकारी निरीक्षक कनीज फातिमा के अलावा सिपाही शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें