फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहूतियां दे की बुद्धि की कामना

Sun, 25 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मां सरस्वती का पूजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन बिहारी द्विवेदी ने माता का पूजा अर्चना कर गायत्री यज्ञ का शुभारंभ किया। जहां छात्र-छात्राआें ने गायत्री मंत्र की आहूतियां देकर बेहतर भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि वसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का जन्म हुआ था। माना जाता है आज के दिन मां की पूजा अर्चना करने से बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है। कहा जाता है। कि ऋतुराज वसंत के आने शीतलता मंद हो जाती है। इस मौके पर आचार्य केएल सैनी, जयनारायण तिवारी, गिरीश कुमार सक्सेना, प्रियव्रत अग्रवाल, ब्रजलाल श्रीवास, अनिल चौरसिया, सौरभ त्रिवेदी, राजू श्रीवास, सुधाकर अवस्थी, राजाबाबू तिवारी, मदन गौरव सहित सभी आचार्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें