मालूम हो कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शपथ ग्रहण करने के बाद कट्टर अलगाववादी मर्सरत आलम को रिहा किए जाने से जिले के हिंदू संगठनाें में खासा आक्रोश है। बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के चित्रकूट धाम मंडल के सह प्रभारी आशीष, मयंक तिवारी, सुनील वैद्य, जिला प्रभारी विश्वनाथ, जिला उपाध्यक्ष हर्षित नगायच, दीपक, आयुष, अंजुम सक्सेना, नितिन सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में मुफ्ती मोहम्मद सईद का पुतला लेकर आल्हा चौक पहुुंचे। कार्यकर्ताआें ने मुख्यमंत्री के पुतले को आल्हा चौक में आग के हवाले कर दिया और नारेबाजी कर विरोध किया।