संवाद महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज द्वारा संचालित अध्ययन केंद्र में योग समेत विभिन्न रोजगार परक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि योग में एक वर्षीय डिप्लोमा, पत्रकारिता, योगा, फैशन डिजाइनिंग, जीएसटी, वैदिक गणित में डिप्लोमा समेत बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम समेत अनेक रोजगार परक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ हो गए है। अभ्यर्थी यूपीआरटीओयू की वेबसाइट से ऑनलाइन प्रवेश लेकर हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों के साथ समंवयक डॉ. प्रदीप कुमार व शैलेश तिवारी के पास जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पाठ्यक्रमों में नौकरी पेशा, व्यवसायी, कृषक, विद्यार्थी आदि सभी प्रवेश ले सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं अध्ययन केंद्र महोबा में ही होती है। यह पाठ्यक्रम यूजीसी से मान्यता प्राप्त है और उत्तर प्रदेश सरकार की ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित है।