फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के अनुरूप संस्थागत प्रसव न कराने वाली आशाओं पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि जिन आशाओं ने लक्ष्य के अनुरूप संस्थागत प्रसव नहीं कराए गए हैं, उनकी सूची प्रस्तुत कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ शिशु मृत्यु दर व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन व स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। कुपोषित व अति कुपोषित मिलने पर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया जाए।
डीएम ने मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण योजना व अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को लाभ देने की निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, एसीएमओ डॉ. बीएम खैर, डॉ. वीके चौहान, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, सीएमएस डॉ. डीके सुल्लेरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें