फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न मामलों में करें त्वरित कार्रवाई: प्रभा गुप्ता

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता ने डीएम मनोज कुमार की उपस्थिति में महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए, इनमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महिला जनसुनवाई में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के सुपुर्द किया गया।
इस दौरान एक मामले में उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ को सख्त निर्देश दिए गए कि पीड़िता की एफआईआर दर्ज कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी चरखारी पियूष जायसवाल, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ स्वेता पांडेय, पूर्ति निरीक्षक आलोक पटेरिया सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें