फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाल गिनाईं उपलब्धियां

Thu, 15 Jan 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक चरखारी के शाखा प्रबंधक राजेश सोनकर के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस मुख्य बाजार, सदर बाजार, गोलाघाट, पचराहा, तहसील, मंडी तिराहा होते हुए रथ यात्रा के साथ मशाल जुलूस बैंक शाखा पहुंचा। बैंक में गोष्ठी को संबोधित करते हुए बैंक के वित्तीय सलाहकार नाथूराम चौधरी ने कहा कि इलाहाबाद बैंक हमेशा से ही अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के प्रति कटिबद्ध रहा है। ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के निदेशक हरनारायण मिश्रा ने कहा कि आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने में इलाहाबाद बैंक की भूमिका अहम है। प्रशिक्षण पाने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता से बैंक द्वारा लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर अग्रिम बैंक प्रबंधक अप्रितम अवस्थी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। उधर शहर में भी बुधवार की शाम महोबा में भी मशाल जुलूस निकालकर बैंक कर्मियों ने लोगाें को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एलडीएम जेके धींगरा, बैंक प्रबंधक, आरसेटी के निदेशक हरनारायण मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें