खन्ना (महोबा)। नमामि गंगे योजना के तहत एलएनटी कंपनी के माध्यम से केसीएसएस के ठेकेदार ने काम लिया था। जिसमें 80 हजार की चेक देकर रफू चक्कर हो गया ।
ठेकेदार नीरज सिंह जिला मऊ रनवीर पुर सरवन निवासी खन्ना कस्बे में प्रार्थी के चाचा के मकान में रह रहा था। ठेकेदार ने एक दिन अपने घर में परेशानी की बात कहते हुए खन्ना निवासी बीरेंद्र से 80 हजार रुपये दे दिए। उसके एवज में विश्वनीयता के लिए एक चेक दी। जब प्रार्थी ने इंडियन बैंक में चेक लगाई तो हस्ताक्षर डिफाल्ट निकले। पीड़ित इसको लेकर खन्ना थाने में धोखाधड़ी की तहरीर 12 अगस्त को दी थी लेकिन अभी तक मामला दर्ज न हीं किया गया है। थाना प्रभारी शिवआसरे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।