खरेला (महोबा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से बाइक टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसमें एक की मौत हो गई।
छोटा भाई गंभीर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
जनपद औरैया के बेनीपुरवा गांव निवासी भानुप्रकाश (36) अपने छोटे भाई राजवीर (24) के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना में लगी कार्यदायी संस्था अशोका बिल्डकॉन के पेटी ठेकेदार के यहां काम करता था।
रविवार की रात 10 बजे दोनों भाई बाइक से काम देखने के लिए साइट पर जा रहे थे। पुन्नियां गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने भानुप्रकाश को मृत घोषित कर दिया जबकि राजवीर की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया।
थानाध्यक्ष खरेला राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।