पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में अन्ना जानवरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। 24 घंटे अंदर सांड़ के हमले से दस लोग घायल हो गए।
कस्बे के मुख्य बाजार में अन्ना जानवरों का आतंक सबसे ज्यादा है। भीड़भाड़ के बीच अन्ना जानवर घुसने से अक्सर भगदड़ मच जाती है।
बुधवार की देर शाम बस स्टैंड पर सांड़ ने राहगीरों पर हमला बोल दिया। महेंद्र चौरसिया की किराना दुकान में सांड़ घुस गया।
दुकानदार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सांड़ के हमले से बेनी सेठ, अनीस, गुड्डू, पप्पू, सुनील, कुंजबिहारी, मुन्ना समेत दस लोग घायल हो गए। ग्रामीण भगत, गोरेलाल, हरी सिंह आदि का कहना है कि आए दिन अन्ना जानवर लोगों पर हमला कर रहे हैं।