महोबा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली क्षेत्र के करहरा गांव निवासी राम प्रताप अपने साथी हरि के साथ बाइक से महोबा आ रहे थे। रास्ते में एकाएक सामने आए मवेशी को बचाने में बाइक फिसलने से दोनों गिरकर घायल हो गए।
उधर, कुलपहाड़ निवासी लीला व हवेली दरवाजा निवासी प्रियंका सड़क हादसों में घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।