फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अंगीठी से निकली चिंगारी से वृद्घ किसान की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के चंदौली गांव में ठंड से बचाव के लिए जलाई गई अंगीठी से निकली चिंगारी से कच्चे मकान आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में सो रहा वृद्ध किसान जिंदा जल गया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चंदौली निवासी रामनाथ (70) सात बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था। उसका छोटा बेटा हरी सिंह गांव में ही रहता था जबकि तीन अन्य पुत्र दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करते हैैं। रविवार की देर शाम रामनाथ ने ठंड होने के चलते अंगीठी में आग जलाई और तापने लगा। बाद में अंगीठी को बुझाए बिना ही चारपाई के नीचे रखकर सो गया। देर रात अंगीठी से निकली चिंगारी से कपड़ों में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पूरे मकान को चपेट में ले लिया।
चीख-पुकार सुनकर मकान के दूसरे कमरे में सो रहा पुत्र हरि सिंह दौड़ पड़ा। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक रामनाथ की जलकर मौत हो गई। सूचना पर सीओ चरखारी अजय कुमार अग्रवाल, तहसीलदार संजीव कुमार राय व थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें