फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: संघ के कार्यों को गांव-गांव पहुंचाने की बनी रणनीति

Wed, 15 Oct 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के आल्हा चौक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को भारतीय किसान संघ की जिलास्तरीय बैठक हुई। जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत ने सभी ब्लॉकों की समीक्षा की। इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक में गांव-गांव तक संघ की कार्ययोजना, किसानों की समस्याओं पर बातचीत करना व सालभर किस माह में क्या-क्या करना है इसके बारे में जानकारी दी। साथ ही माह जनवरी में किसानों से मिलकर बजट बनाना और संगठन से उसे शासन तक भेजने पर चर्चा की गई। कानपुर प्रांत के महामंत्री कमलेश सिंह ने संघ के कार्यों को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने के लिए सदस्यों को प्रेरित किया। इस मौके पर उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड कानपुर प्रांत के संगठनमंत्री कमलेश, जिलाध्यक्ष शिवरतन, जिलामंत्री राधेश्याम, सहमंत्री अरुण श्रीमाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें