महोबा। 79वां द्विवार्षिक मौन साधना वार्षिकोत्सव महायज्ञ अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन शुक्रवार से शुरू हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मौन साधना केंद्र के प्रभारी वियोगी शाश्वत ने बताया कि शहर के मोहल्ला छजमनपुरा स्थित वियोगी कुटीर वियोगी मार्केट स्थित अंतरराष्ट्रीय मौन साधना केंद्र की ओर से शंखध्वनि के बीच सुबह आठ बजे विश्व एकता के समर्थन में प्रभात फेरी निकाली गई। कई प्रांतों से आए मौन साधकों ने इस दिव्य प्रभातफेरी में भाग लेकर नगर भ्रमण किया और हर चौराहों पर शंख ध्वनि वज्रघोष के साथ मौन साधना से विश्व एकता व सर्वधर्म एकता का प्रभावशाली संदेश दिया। (संवाद)