चरखारी (महोबा)। स्विच बंद करने समय करंट का झटका लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बा चरखारी के मोहल्ला नजरबाग निवासी मोहम्मद शेखू (20) पुत्र मोहम्मद बशीर शुक्रवार को मकान के प्लास्टर में तराई कर रहा था। तराई के बाद वह बोर्ड का स्विच बंद करने लगा तो करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच शुरू की है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहरा निवासी महेंद्र शुक्रवार को कूलर का स्विच बंद कर रहा था। तभी कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। परिजन आनन फानन में अस्पताल ले गए।