महोबा। शहर के मोहल्ला गांधीनगर में एक मकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग से हजारों की गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। गांधीनगर निवासी अनिल सिंधी मंगलवार की रात परिवार समेत घर पर था। तभी अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। परिजन ने किसी तरह बाहर निकल जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि घटना में गृहस्थी, फर्नीचर समेत दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।