फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सराफा दुकान में दुकानदार व ग्राहक में मारपीट

Fri, 02 Jan 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित एक सराफा दुकान में दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सराफा दुकान में कुछ महिलाएं जबरन घुसने का प्रयास कर रही हैं। दुकानदार उन्हें बार-बार बाहर की ओर धकेल रहा है। इसी बीच दोनों के बीच छीनाझपटी शुरू हो जाती है। कुछ अन्य लोगों के मौके पर आने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें