फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुड़ैयन पहाड़ पर मारा छापा, मचा हड़कंप

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ग्राम उरवारा जाते वक्त एक बार फिर ढुडै़यन पहाड़ पर छापा मारा। छापा दौरान बगैर रॉयल्टी के पहाड़ से गिट्टी ले जा रहे दो ट्रकाें को मौके पर पकड़ा। इसके अलावा पहाड़ पर ड्रिल मशीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिलाधिकारी डा. काजल व पुलिस अधीक्षक आनंद राव कुलकर्णी शनिवार को ग्राम उरवारा के चंदेलकालीन मठ को देखने जा रहे थे। उसी वक्त उरवारा पहाड़ पर अवैध खनन कर गिट्टी ले जा रहे दो ट्रैक्टराें को मौके पर पकड़ा। रॉयल्टी के कागजात मांगने पर ट्रैक्टर चालक कागजात नहीं दिखा पाए जिसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच पहाड़ पर ब्लास्टिंग में प्रयुक्त होने वाली ड्रिल मशीन को भी पकड़ लिया। इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ चल रहे थानाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने दोनाें ट्रैक्टराें और कंप्रेशर मशीन को हिरासत में लेकर थाने में खड़ा कर मुकदमा दर्ज किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के पहाड़ पर अचानक छापा मारने से पहाड़ पर खनन कार्य करा रहे ठेकेदाराें में हड़कंप मच गया। पहाड़ पर काम करने वाले श्रमिक और ठेकेदार इधर-उधर दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें