फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर बैंक से 85 हजार रुपए निकालने का आरोप

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टोलासोयम में किसान के साथ धोखाधड़ी के मामले में एक ग्रामीण पर कोतवाली चरखारी में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टोलासोयम निवासी किसान तुलसिया पुत्र कड़ोरा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही सबल सिंह ने उसके साथ धोखाधड़ी कर किसान क्रेडिट कार्ड से 85 हजार रुपए ओरियंटल बैंक से निकाल लिए और जब उसे जानकारी हुई तो सबल सिंह ने कहा कि शक्ति कार्ड बनवाकर भुगतान करा दिया जाएगा लेकिन न तो आज तक उसका पैसा वापस किया और न ही शक्ति कार्ड बनवाया। पीड़ित किसान जनवरी से निरंतर थाना, कचहरी के चक्कर लगाकर परेशान हो चुका है। मंगलवार को किसान तुलसिया ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली में धोखाधड़ी करने का मुकदमा सबल सिंह के विरुद्ध दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें