महोबा। दीपावली पर्व को लेकर पटाखों की जमकर खरीदारी हुई। पटाखे खरीदने के लिए कीरत सागर तालाब के तट पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। इनमें बच्चाें में खासा उत्साह दिखाई दिया। डीएम वीरेश्वर सिंह के निर्देश पर शहर से बाहर कीरत सागर के तट पर लाइसेंस धारक दुकानदाराें को पटाखे की बिक्री करने के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार को शहर से चार किलोमीटर दूर कीरत सागर में पटाखाें की खरीदारी के लिए लोगाें की भारी भीड़ जुटी। नवयुवक आसमान में उड़ने वाले रॉकेट और तेज बोलने वाले पटाखाें के प्रति खासा आकर्षित दिखे। वहीं बच्चाें ने फुलझड़ी, मेहताब, अनार की जमकर खरीदारी की।