महोबा। विधानसभा चरखारी के उप चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को पांच मास्टर ट्रेनर्स निर्धारित स्थान पर समय से तैनात रहने के निर्देश दिए गये हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने आईटीआई चरखारी के अनुदेशक याकूब खां को तहसील चरखारी, जयप्रकाश को नगर पंचायत खरेला, शिवलाल को तहसील कुलपहाड़, महेंद्र कुमार को विकास खंड जैतपुर और विनोद कुमार को विकासखंड पनवाड़ी में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। मास्टर ट्रेनराें को 29 और 30 अगस्त को सुबह 11 से शाम चार बजे तक और 13 सितंबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक तैनात रहने के निर्देश दिए गये हैं। मास्टर ट्रेनर्स को 29 और 30 अगस्त को ईवीएम मशीन का तैनाती स्थान पर प्रदर्शन करने और 13 सितंबर को तैनाती स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गये हैं।