महोबा। टीचराें का नवंबर तक का वेतन 23 जनवरी को खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। इससे वेतन न मिलने के कारणआयोजित धरना स्थगित कर दिया गया।
टीचराें ने हाल ही में बैठक कर दो माह का वेतन न दिए जाने पर आक्रोश जताया था। साथ ही 23 जनवरी तक वेतन न मिलने पर 24 जनवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी थी। लेकिन 23 जनवरी तक टीचराें का वेतन उनके खाते में ट्रांसफर हो जाने से टीचराें ने राहत की सांस ली है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विपुन भाखरी ने बताया टीचराें का वेतन खाते में ट्रांसफर हो जाने के कारण धरना स्थगित कर दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि टीचराें का एक प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर अनियमितताआें और टीचराें के लंबित मामलाें पर वार्ता करेगा। ब्यूरो