21 मार्च को होगी ऐतिहासिक गोखारगिरि की परिक्रमा
महोबा। गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के तत्वावधान में ऐतिहासिक गोखारगिरि की परिक्रमा 21 मार्च को श्रद्धा, भक्ति व रामधुन के साथ संपन्न होगी। परिक्रमा शिवतांडव मंदिर से शुरू होकर पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, कबीर आश्रम, बाबा फिरोजशाह की दरगाह, पुलिस लाइन होते हुए शिवतांडव मंदिर में समाप्त होगी। समिति के डॉ. एलसी अनुरागी ने बताया कि परिक्रमा के बाद शिवतांडव परिसर में सत्संग, संगोष्ठी, फाग गायन व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि अक्षय पुण्य फल प्रदान करने वाली है। इस तिथि में परिक्रमा करने से अर्थ, धर्म, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है। समिति के सदस्य साहित्यकार प्रमोद सक्सेना, आशीष पुरवार, सीताराम शुक्ला, गौरीशंकर, सुरेश पुरवार आदि ने भक्तों से परिक्रमा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। ब्यूरो