फोटो 23 एमएएचपी 09 परिचय-नवदंपती जोड़ों को आर्शीवाद देते डीएम, सीडीओ व अन्य।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक-दूजे के हुए 83 जोड़े
- नवदंपती को भेंट किए उपहार
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/चरखारी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को ब्लॉक कबरई व चरखारी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 83 जोड़े एक-दूजे के हुए। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने नवदंपती जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। विदाई के दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई। आयोजन समिति की ओर से नवदंपती जोड़ों को उपहार भेंट किए गए।
कबरई ब्लॉक परिसर में आयोजित विवाह सम्मेलन में सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोगों के पहुंचने का सिलसिला हो गया। अलग-अलग मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक रस्में कराई गईं। डीएम मनोज कुमार, सीडीओ चित्रसेन सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजू सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए 49 जोड़ों को प्रमाण पत्र सौंपे।
डीएम ने कहा कि इस योजना से दहेज प्रथा पर अंकुश लग रहा है। इस मौके पर बीडीओ राहुल पांडेय, ओम तिवारी, अरविंद पाठक, जगत प्रकाश, दीपक पुरवार आदि मौजूद रहे।
चरखारी संवाद के अनुसार ब्लॉक परिसर में आयोजित विवाह सम्मेलन में 34 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। इस मौके पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगी है। सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े को प्रोत्साहन राशि के साथ उपहार दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, चक्रपाणि त्रिपाठी, एसडीएम श्वेता पांडेय, बीडीओ आरके सेठ, जगदेव पटेल समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।