बीमा का पैसा न देने पर यूनियन नाराज
महोबा। बुंदेलखंड किसान यूनियन के संगठन प्रभारी बालाजी व राष्ट्रीय महासचिव गजवदन शुक्ला ने किसान जागरुकता अभियान के तहत कुलपहाड़ तहसील के तमाम ग्रामों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान फसल सूखी पाए जाने पर अफसोस जताया। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों द्वारा पिछले साल कराए गए बीमे की राशि आजतक नहीं दी गई। किसान फसल देखकर परेशान हैं और अधिकारी अपने आप में मस्त है। बीमा कंपनियों द्वारा फर्जी तरीके से मोबाइल में मैसेज भेज दिया गया लेकिन पैसा आज तक नहीं आया। बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन देने के नाम पर खुले आम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसकी अब किसान यूनियन लड़ाई लड़ेगी। ब्यूरो