फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में कस्बे में बाइक जुलूस निकालकर विरोध जताया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूूंका। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। नगरवासियों ने बाइक रैली निकालकर आतंकी हाफिज सईद का भी पुतला फूंका। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई तहसील पहुंची। रैली में पत्रकारों ने भी शिरकत की। इस मौके पर अनूप गुरुदेव, मो. शरीफ, गफ्फार, हाजी शकील, नरेंद्र नायक, शिव नारायण गुप्ता, राम महाराज सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की मुखिया कॉलोनी में पत्रकारों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर पत्रकार महेंद्र द्विवेदी, कृष्णकांत चौबे, रमेश मिश्रा, गुलाब कुशवाहा, कामता गुप्ता, मुजीब खान, अखिलेश शामिल रहे। उधर कबरई में बजरंग वली मंदिर में शोक श्रद्घांजलि के बाद शहीदों की याद में तिरंगा जुुलूस निकाला गया। 40 मीटर लंबे तिरंगे के साथ युवा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। इस मौके पर प्रभात पाठक, मूलचंद्र कुशवाहा, मुकेश, जीतू विश्वकर्मा, मयंक, अनूप सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार अधिवक्ताओं ने आतंकी हमले के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस घटना के बाद युवाओं में खासा गुस्सा दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें