फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 10 घंटे गुल रही 80 गांव की बिजली

Sun, 05 Nov 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा पनवाड़ी स्थित पॉवर हाउस में पैनल बदलने के चलते 80 गांव की बिजली 10 घंटे ठप रही। बिजली के अभाव में उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

कस्बा स्थित 33 केवी पाॅवर हाउस से 80 गांव के लिए बिजली की सप्लाई की जाती है। रविवार की सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ता आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक बिजली नहीं आई। व्यवसायी, किसान, दुकानदार आदि पाॅवर हाउस पहुंचे। तब पता चला कि पॉवर हाउस में वीसीवी पैनल बदले जा रहे हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं ने जेई ईश्वर सिंह यादव से बात की। जेई ने बताया कि पैनल बदलने का काम चल रहा है। शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। पैनल बदलने के कारण हरपालपुर रोड, महोबा रोड, बैंदों, सैदपुर आदि स्थानों की आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों को हुई। उधर, एसडीओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि पुराने पैनल बदलकर नए पैनल लगाए गए हैं। जिससे लोगों को बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर मिलेगी। देर शाम आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें