फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 80 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग व एलिम्को कानपुर की ओर से मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय रायनपुर चरखारी में उपकरण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 80 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण सौंपे गए। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पिछले दिनों 23 सितंबर को चरखारी में चिह्नांकन शिविर का आयोजन किया गया था। बीएसए राहुल मिश्रा ने दिव्यांग बच्चों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें सहायक उपकरण सौंपे। दिव्यांग बच्चों को ट्राइसाईकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, कान की मशीन, एमआर किट आदि का वितरण किया गया। ब्लॉक कबरई के स्पेशल एजुकेटर सुनील दीक्षित ने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को उपकरणों के रखरखाव की जानकारी दी। इस मौके पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशांक सचान, विपिन रूसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें