लेखपाल अशर्फी खान बने आडिट आफीसर
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ में लेखपाल पद पर कार्यरत लेखपाल अशर्फी खान का उत्तर प्रदेश पीसीएस 2016 में डिस्ट्रिक्ट आडिट आफीसर पद पर चयन हुआ है। जनपद हमीरपुर के मुस्करा निवासी अशर्फी खान इलाहाबाद में कोचिंग कर छात्रों को पढ़ा भी चुके हैं। अशर्फी खान ने बताया कि नौकरी के दौरान भी वह तैयारी करते रहे। उन्होंने इस चयन के लिए मित्रों और परिजनों का सहयोग बताया। ब्यूरो