कबरई (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में बने शौचालय में ताला लगा रहने से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं। शौचालय न खोले जाने से तीमारदार मरीजों को बाहर ले जाने के लिए मजबूर हैं। समाजसेवी प्रदीप मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन को शिकायती पत्र भेजकर सीएचसी प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाया है। बताया कि पेशाब की जांच के लिए नमूना लेने में मरीजों को अधिक परेशानी होती है। कोई भी टॉयलट का ताला खोलने को तैयार नहीं होता, जिससे ग्रामीण अंचलों से सीएचसी आने वाले लोग परेशान रहते है। उधर सीएचसी के डॉ. महेश सिंह का कहना है कि परिसर में कई टॉयलेट बने है, फिर भी वे स्टॉफ से कहकर खुलवा देंगे।
सीएचसी का शौचालय बंद, मरीज परेशान