रैली निकाल संचारी रोग नियंत्रण पर किया जागरूक
अजनर (महोबा)। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में बुधवार को वेक्टरजनित संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए सुखानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। एएनएम नीतू ने बताया कि सरकार द्वारा संचारी रोग नियंत्रण के लिए 10 से 28 फरवरी तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुपोषित बच्चों का कैसे ध्यान दें, उल्टी, दस्त, बुखार जैसी संक्रामक बीमारियों से बचने के उपाय आदि बताए जाएंगे। रैली में एएनएम रामकुमारी, फार्मासिस्ट मनोज सैनी, डॉ. प्रेमनारायण, बद्री प्रसाद, उदयभान आदि शिक्षक मौजूद रहे। ब्यूरो