फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: धोखाधड़ी करके कराया बैनामा, आठ पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। धोखाधड़ी करके भूमि का बैनामा कराने के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली चरखारी में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी के रायनपुर निवासी भूपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसके भाई कैलाश के बीमार होने पर इलाज कराने के लिए उसने 29 जुलाई को अशोक कुमार त्रिपाठी को भूमि का कुछ हिस्सा ढाई लाख रुपये में बेचा था लेकिन अशोक कुमार ने आबादी वाली भूमि के रकबे का भी धोखाधड़ी करके बैनामा करा लिया। जिसका विक्रय मूल्य चार लाख रुपये दर्शाया गया। कुछ दिन बाद उसके भाई कैलाश की बीमारी के चलते मौत हो गई। भूमि वापस किए जाने के नाम पर आरोपियों ने रुपये लिए और बाद में अपनी पत्नियों व बेटियों के नाम भूमि का बैनामा करा लिया।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी और एसपी को शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रेमनारायण, मानवेंद्र, अखिलेश, आशा, ओमवती, अनीता व कल्पना के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें