फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी व्यवसायिक शिक्षा का युवाओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को दिया व्यावसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण
विज्ञापन

पनवाड़ी (महोबा)। नेहरू युवा केंद्र महोबा के तत्वावधान में ब्लॉक पनवाड़ी के ग्राम मसूदपुरा में बुनियादी व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा कंप्यूटर कौशल के प्रशिक्षण के साथ ही साथ उसकी महत्वता एवं रोजगार स्थापित करने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रभात मिश्रा ने बताया कि कंप्यूटर का प्रशिक्षण हासिल कर युवा रोजगार हासिल कर सकतेे हैं। बताया कि कार्यक्रम के तहत गांव के 15 से 29 साल के युवा निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिसमें उन्हें बुनियादी व्यवसायिक शिक्षा दी जा रही है। साथ ही कंप्यूटर चलाने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस मौके पर नेहरू युवा मंडल मसूदपुरा के अध्यक्ष सचिन, सदस्य प्रदीप, पंकज, धीरेंद्र सहित तमाम युवा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें