ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक घायल
बेलाताल (महोबा)। मोटर साइकिल व ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर होने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। कस्बे के जुगयाना निवासी चमन (22) पुत्र रोशन अपने घर से खंदियापुरा जा रहा था। कुलपहाड़ की तरफ से आ रहे थुरट निवासी रामलाल कुशवाहा बिना लाइट के चला रहे ट्रैक्टर से मोटर साइकिल सवार चमन को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटर साइकिल चालक बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा था। ब्यूरो