जिला बदर अपराधी को दबोचा
बेलाताल (महोबा)। एसपी स्वामीनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ बृृजेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ जिला बदर अपराधी शिब्बू उर्फ शिवशंकर पुत्र वृंदावन को गांव से दबोच लिया। शिब्बू को 26 नवंबर 2018 को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला बदर कर दिया गया था। रविवार को वह जनपद की सीमा में पाया गया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 18 मार्च को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। ब्यूरो