महोबा। अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा कबरई के मोहल्ला विशालनगर निवासी बृजेश अपने साथी प्रमोद के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी कछियनपुरा निवासी रामसनेही व सुघर सिंह की बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसे चारों लोग घायल हो गए। इसी तरह ग्राम सिचौरा निवासी विजय अपने साथी पंकज के साथ बाइक से महोबा आते समय रास्ते में गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोंटें आईं।