साहू राठौर समाज की बैठक 26 फरवरी को
महोबा। शहर के आल्हा चौक में साहू राठौर समाज की बैठक 26 फरवरी को होगी। जिसमें मां कर्माबाई के मंदिर और धर्मशाला निर्माण को लेकर चर्चा की जाएगी। समाजसेवी भूपेंद्र साहू द्वारा समाज की आराध्य देवी मां कर्मा बाई के मंदिर और धर्मशाला निर्माण के लिए जमीन दान दी गई है। जिसमें मंदिर निर्माण एवं ट्रस्ट की रूपरेखा के लिए बैठक होगी। पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू, जगत साहू आदि ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। ब्यूरो