फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: समूह साक्षात्कार में 28 को मिली नौकरी, खिले चेहरे

Sun, 19 Mar 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। पॉलिटेक्निक कॉलेज कुलपहाड़ में रविवार को समूह साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान नौकरी पाने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखा। कैंपस ड्राइव में 28 अभ्यर्थियों को सफलता मिली। नौकरी मिलने पर अभ्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

इंडस्ट्रीज हरियाणा कंपनी के कोआर्डिनेटर प्रताप सिंह नेतृत्व में पॉलिटेक्निक कॉलेज में कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। कैंपस ड्राइव की शुरूआत कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने कराई। उन्होंने रोजगार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि संस्थान में इस तरह के मेले व कैंपस ड्राइव का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
इस दौरान नौकरी पाने के लिए 200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। कंपनी की ओर से प्रत्येक अभ्यर्थी का साक्षात्कार लिया गया। इसमें 28 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। सफल अभ्यार्थियों को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किए गए। अब चयनित अभ्यर्थी कंपनी में ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस मौके पर प्लेसमेंट ऑफीसर सुरेंद्र कुमार सिंह, नीलिमा सोनी, ताहिर सिंह, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें