फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा से छोड़ा 24 हजार क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लगातार हो रही बारिश से लहचूरा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को बांध के चार फाटक खोलकर 24 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। सिंचाई विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों से नदी के पास न जाने की चेतावनी दी है। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में जनपद झांसी स्थित पहाड़ी बांध से पानी आने के साथ बारिश का पानी भी पहुंच रहा है। पूरी भंडारण क्षमता से भरे लहचूरा बांध में अतिरिक्त पानी आने पर चार फाटक खोले गए। जिसके माध्यम से 24 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, धसान नदी में पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। ऐसे में सिंचाई विभाग ने मुनादी कराकर महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट जारी किया है। उधर, लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि बांध में अतिरिक्त पानी आने पर उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें