फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रोजगार मेले में 22 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 28 Oct 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच कंपनियों ने अपने यहां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया। साक्षात्कार की कसौटी पर 22 अभ्यर्थी सफल हो सके। सफल अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से नौकरी के लिए ऑफर लेटर प्रदान किया गया।
विज्ञापन




रोजगार मेले में नौकरी पाने के लिए 62 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। विभाग के वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी ने अभ्यर्थियों को मेले में शामिल कंपनियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि सेवायोजन विभाग की ओर से युवाओं को नौकरी मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद साक्षात्कार का सिलसिला शुरू हुआ।

मेले में शामिल कंपनी प्रबंधकों ने सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान एलआईसी व किसान नवग्रीन में सात-सात, किसान ग्रोथ टेक्नोलॉजी में चार, वी-5 ग्लोबल में तीन व शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी में एक अभ्यर्थी का चयन हुआ। इस मौके पर सेवायोजन विभाग के सुनील गुप्ता, अर्चना यादव, विमल, अनिल, ओपी यादव, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें