कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के विजयपुर गांव के नजदीक एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराई। लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतक के पेंट में हमीरपुर के टेलर की चिट लगी है। जिससे हमीरपुर पुलिस को भी अवगत करा दिया गया।
अज्ञात युवक का मिला शव