महोबा। पत्थर कारोबारी राम किशोर सिंह और सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार संजीव सिंह से यहां के गिरते पत्थर उद्योग के बाबत मुलाकात की। साथ ही यहां की समस्याओं से रूबरू कराया। जिस पर सीएम ने निजी सलाहकार ने बताया कि अब पांच साल की स्टांप ड्यूटी पर ई-नीलामी पट्टों की रजिस्ट्र्री होगी। साथ ही जिले में बढ़ रही रायल्टी की समस्या को देखते हुए एमपी की रायल्टी पर इंट्री टैक्स लेकर परिवहन करने के लिए पास जारी किए जाएंगे, जिससे रायल्टी की समस्या से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी।
पांच साल की स्टांप ड्यूटी पर होगी रजिस्ट्री