उप जिलाधिकारी तहसील परिसर में आयोजित अनुदान वितरण कैंप के अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों को हर हाल में शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। पिछले वर्ष ओलावृष्टि में बर्बाद हुई किसानों की फसलाें का सर्वे कराया गया था। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी गई थी। जिसके तहत प्रभावित तहसील क्षेत्र के आठ गांवाें के 2059 किसानों को 1.47 करोड़ रुपये की राहत राशि शासन द्वारा भेजी गई है। तहसीलदार रामजी ने कहा कि राहत राशि नुकसान के हिसाब से किसानों को वितरित की जा रही है। असिंचित भूमि के लिए 4.5 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और सिंचित क्षेत्र के लिए नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने ग्राम बुधवारा, कनौरा, गड़ौरा, घटेरा, दादरी, पुरवा जैतपुर, गुढ़ा, सगुनिया सहित आठ गांवाें के 2059 किसानों को राहत राशि की चेक वितरित की गईं।