सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
महोबा। अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकलां निवासी रामनाथ (24) पुत्र गयादीन गुरुवार को बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में सड़क पर एकाएक आए जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। इसी तरह ग्राम किड़ारी निवासी मुन्नीलाल (35) व डिगरिया निवासी सचिन अलग अलग स्थानों पर बाइक से गिरकर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ब्यूरो