फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एक अरब 34 करोड़ से बनेगा महोबा में 200 बेड का अस्पताल व ट्राॅमा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। महोबा को नए साल पर बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी. दूर छतरपुर रोड पर चिह्नित की गई 29 एकड़ भूमि पर 200 शैयायुक्त चिकित्सालय और ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है। एक अरब 34 करोड़ रुपये की लागत की कार्ययोजना तैयार की गई है। शासन की ओर से 47.09 करोड़ रुपये के बजट की किस्त भी जारी कर दी गई है।
डॉक्टरों की कमी, संसाधनों का अभाव व पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पद लंबे समय से जिलेवासियों की परेशानी का सबब बने हैं। सीएचसी और पीएचसी तो दूर जिला अस्पताल तक में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण जिला अस्पताल रेफरल सेंटर बना है। महोबा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके लिए तीन साल पहले शहर के निकट छतरपुर रोड पर जमीन चिह्नित की गई थी।
विज्ञापन

शासन की ओर से पिछले दिनों महोबा में 200 शैयायुक्त चिकित्सालय व ट्राॅमा सेंटर के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से अवगत कराया था। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता व महोबा निवासी सीमा पटनाहा सिंह ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से महोबा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराए जाने की मांग की थी।
अब शासन के अनु सचिव पीयूष कुमार ने बजट की किस्त के रूप में 47.09 करोड़ रुपये जारी किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। इससे निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल 200 शैयायुक्त चिकित्सालय और ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। बाद में इसे मेडिकल कॉलेज में बदल दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था के तौर पर लोक निर्माण विभाग को नामित किया गया है।
-
तारा पाटकर ने किया था अनशन
फोटो 19 एमएएचपी 07 परिचय-तारा पाटकर।
महोबा। समाजसेवी तारा पाटकर ने बताया कि उन्होंने एक सितंबर 2015 को जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर 259 दिन शहर के आल्हा चौक में अनशन शुरू किया था। बताया कि जब तक महोबा में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन नहीं हो जाता जब तक हठ योग सत्याग्रह जारी रहेगा। इस बात की खुशी है कि शासन ने महोबा की सुध ली और 200 शैयायुक्त चिकित्सालय व ट्रॉमा सेंटर के लिए बजट की किस्त जारी की।
-
बजट जारी होने पर लोगों ने जताई खुशी
फोटो 19 एमएएचपी 08 परिचय-शिवकुमार गोस्वामी।
समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी का कहना है कि जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सख्त जरूरत है। 200 शैयायुक्त चिकित्सालय व ट्रॉमा सेंटर के लिए बजट मिलना महोबा के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। अब यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
-
फोटो 19 एमएएचपी 09 परिचय-वाहिद खान।
व्यापारी वाहिद खान का कहना है कि महोबा में 200 बेड का अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर बनने से जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यहां के लोगों को इलाज कराने के लिए पड़ोसी जिलों पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। महोबा को यह बड़ी सौगात मिली है।
विज्ञापन

-
फोटो 19 एमएएचपी 10 परिचय-चंद्रशेखर स्वर्णकार।
अधिवक्ता चंद्रशेखर स्वर्णकार का कहना है कि जनप्रतिनिधि व सदर विधायक बधाई के पात्र हैं। लोगों को जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे लोगों को इलाज के लिए अब झांसी, बांदा, कानपुर और छतरपुर के अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें