कबरई (महोबा)। बैंक में रुपये जमा करने आए युवक से दिनदहाड़े 20 हजार रुपये लूटे जाने का मामला उजागर हुआ है। कस्बा कबरई के विशालनगर निवासी सोनू अहिरवार मंगलवार की दोपहर इंडियन बैंक में रुपये जमा करने गया था। बैंक के अंदर दो युवकों ने उससे पैन मांगा। पैन देने के बाद वह बाहर लघुशंका के लिए चला गया। तभी दोनों युवक वहां पहुंच गए। एक युवक ने उसके पीछे से दोनों हाथ पकड़ लिए जबकि दूसरे युवक ने जेब में पड़ी 20 हजार की नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गए। युवक ने जब शोर-शराबा मचाया, तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)