फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क हादसों में दंपती समेत 20 घायल, तीन रेफर

Sat, 12 Oct 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 20 लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा निवासी राजेंद्र (26) बाइक से ससुराल लवकुशनगर गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह पत्नी ममता (24) के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर राठ चुंगी के पास तेज रफ्तार दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आईं।
इसी तरह बम्हौरी बेलदारन निवासी राहुल, कोहनिया निवासी पिंटू, महुआ निवासी जगदेव, चिंतेपुरा निवासी बृजेश, कुलपहाड़ निवासी तुलसारानी, मकरबई निवासी आशाराम घायल हो गए। वहीं, खरेला निवासी गिरजा, चिकासी निवासी धर्मपाल, सिरमौर निवासी अशोक, करहराकलां निवासी कृष्णकुमार, मगरौलकलां निवासी राजकुमारी, छिकहरा निवासी सुरेंद्र, जैतपुर निवासी पूनम घायल हो गईं।
विज्ञापन

भटीपुरा निवासी रवि, मझलवारा निवासी नैतिक, आर्यन, बेलाताल निवासी अरसी और मानवी अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जगदेव, धर्मपाल व गिरजा की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें