महोबा/कबरई। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 19 लोग घायल हो गए।
थाना कबरई के उटियां निवासी कल्लू (36) बुधवार की दोपहर बाइक से पत्नी रजनी (30) व पुत्र अनिल (12) के साथ ससुराल ब्याला जा रहा था। तभी बघवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनाें घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मामना निवासी गीतादेवी (45) और रामस्वरूप (75) किसी कार्य से ई-रिक्शा से महोबा आ रहे थे।
रास्ते में सड़क किनारे पीछे हो रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चालक समेत उसमें सवार लोग सभी घायल हो गए। इसी तरह चितहरी निवासी गुलाब, बाबूपुर निवासी हरद्वार, फतेपुर निवासी सौम्या, कसौरा निवासी सल्लो, आलमपुरा निवासी जॉय, गांधीनगर निवासी चंदा, बरभौली निवासी रंजीत, गढ़ी मलहरा निवासी बाबू, रवि, बुधौरा निवासी पवन, सूरज, टोलासोयम निवासी हरदयाल, उसका पुत्र संजय व सुखनंदन अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए।